दिल्ली,शहर की दुर्गा कॉलोनी ,आलोक शर्मा जी का घर, आलोक शर्मा एक कम्पनी में सॉफ्टवेयर हैं। सुबह-सुबह हॉल में बैठकर चाय पीते हुए अखबार पढ़ रहे हैं।सुबह के तकरीबन 8 बजे होंगे कि तभी शर्मा जी के घर के दरवाजें पर दस्तक होती हैं। तब शर्मा जी की पत्नी सुरेखा जी दरवाजा खोलने जाती हैं। जैसे वो दरवाजा खोलती है तो देखती है कि सामने एक सुन्दर लड़की खडी़ होती हैं। उस लड़की को देखकर सुरेखा जी बोलती हैं- अरे लक्षिता, आओ बेटा अंदर आ जाओ। तब लक्षिता घर के अंदर आ जाती हैं। लक्षिता वर्मा 23 साल की एक खुबसूरत व