भारत की गुमनाम वैज्ञानिक महिलाएं आजकल देश में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं हैं पर 19 वीं सदी और बीसवीं सदी के आरम्भ में ऐसा विरले ही संभव था . इस लेख में ऐसी कुछ महिलाओं का वर्णन है - जानकी अम्मल - जानकी अम्मल का जन्म 4 नवंबर 1897 को तत्कालीन ब्रिटिश राज के मद्रास प्रेसीडेंसी के थलस्सरी में हुआ था . उस समय महिलाओं के लिए हाई स्कूल में जाना ही बड़ी बात थी , वह भी एक पिछड़ी जाती की महिला के लिए . जानकी को लिंग