बंधन (एक मर्यादा) - 6

  • 240
  • 1
  • 99

बिहार (मधुबनी)बंधन बंधन हॉल के सोफ़े पर बैठी खाना खा रही थी। उसके ठीक बगल वाले सोफ़े पर सुधीरा जी बैठी हुई उससे बात कर रही थीं। सुधीरा जी जितने चाव से अपनी बातें बंधन को बता रही थीं, बंधन भी उतने ही चाव से सुन रही थी।सुधीरा जी (मूँह बनाते हुए) "मैंने तो पहले ही पता था कि यह प्रेम विवाह नहीं टिकने वाला है।"बंधन (मूँह में निवाला डालते हुए) "और आपको कैसे पता था यह कि इनकी शादी नहीं टिकेगी? लव मैरिज कोई गलत बात है क्या?"सुधीरा जी (एडजस्ट होते हुए) "अरे लव मैरिज कोई गलत बात नहीं