नेहरू फाइल्स - भूल-108-109

[ 11. अक्खड़पन, दूसरों के साथ गलत व्यवहार ]भूल-108 मामूली अकादमिक उपलब्धियाँ, महत्त्वपूर्ण मुद्दों की शोचनीय जानकारी, फिर भी... “उसे कुछ नहीं पता, फिर भी वह सोचता है कि वह सब कुछ जानता है। यह स्पष्ट रूप से उसके राजनीतिक कॅरियर को दरशाता है।” —जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, मेजर बारबरा एक तरफ जहाँ नेहरू की अकादमिक उपलब्धियाँ बेहद मामूली थीं, वहीं दूसरी तरफ महत्त्वपूर्ण मामलों को लेकर उनकी जानकारी तथा समझ और भी अधिक शोचनीय थी, जो उनकी नीतियों के कुल नतीजों से पूरी तरह से स्पष्ट है। इसके बावजूद उन्होंने जिस प्रकार से खुद को प्रस्तुत किया, दूसरों को नीचा दिखाया, वह बिल्कुल ऐसे था,