अब तक आपने पढ़ा:कुछ ही देर में उसकी गाड़ी एक बड़े से मेंशन के आगे आकर रुकती है। वह बाहर निकलती है। सामने एक बहुत बड़ा सा मेंशन था। तीन साल बाद वह यहां आई थी। कितनी यादें जुड़ी थीं इस जगह से। उसकी आंखों में हल्की नमी आने लगती है। वह मेंशन को देखते हुए फिर उन यादों में खो जाती है।अब आगे,(फ्लैशबैक...)5 साल पहलेसिंघानिया पैलेस,जिसे चारों तरफ से किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था। अंदर हर जगह गुलाब के फूलों से सजावट की गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई बड़ा फंक्शन हो। और क्यों न