दिल की दस्तक

  • 282
  • 105

एक ठंडी सुबह थी । शिमला की पहाड़ियों पर हल्की हल्की बर्फ  गिर रही थी। परी अपने हॉस्टल के बरामदे में चाय का कप ले कर खड़ी थी। उसकी आंखों में सपने थे लेकिन दिल में एक खालीपन भी था। कॉलेज का आखिरी साल चल रहा था और उसने कभी किसी से प्यार नहीं किया था। उसका मानना था कि सच्चा प्यार केवल कहानियों में होता है।                              उधर आर्यन  एक नया छात्र है जो      एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उसी कॉलेज में आया था ।