अर्जुन की तीखी जबानी

  • 369
  • 93

पंचगांव नाम का एक सुंदर-सा गांव था, जहां हरियाली, सादगी और अपनापन बसा था। उसी गांव में रहता था अर्जुन — एक लंबा, गोरा, चौड़े कंधों वाला, तीखी नाक और बड़ी-बड़ी आंखों वाला लड़का। उसकी मुस्कान इतनी प्यारी थी कि लोग पलटकर देखे बिना रह नहीं पाते। गांव की हर लड़की उसके पीछे दीवानी थी, लेकिन अर्जुन को घमंड नाम की चीज़ छूकर भी नहीं गई थी। वह नम्र, होशियार और दिल से बेहद साफ था।अर्जुन का बचपन संघर्षों से भरा था। उसके पिता किसान थे, और मां सिलाई करके घर चलाने में मदद करती थीं। अर्जुन को कभी ब्रांडेड