नेपोलियन बोनापार्ट - विश्वविख्यात योद्धा एवं राजनीतिज्ञ - भाग 8

  • 315
  • 87

लैफ्टिनेण्ट को अब निर्णायक की भूमिका निभानी थी। जन-आन्दोलन के ज़ोर पकड़ जाने के कारण अपनी लोकप्रियता को बढ़ाना व इसके लिए जनता की भावनाओं को अपने अनुकूल बनाना आवश्यक था। आर्कडिकन लूसियन बोनापार्ट ने इसे कुछ करने का सुविधाजनक अवसर माना। उसका परिवार पहले की अपेक्षा अधिक सुखी था। उसने अपने मामा फ़ैश को जैकोबियन क्लब जाने को विवश किया; क्योंकि जोसेफ़ शहर की परिषद में लोगों के विचारों को आकर्षित कर सकता था। वस्तुतः प्रायद्वीप की व्यवस्था को चुनौती देने वाला वह सर्वाधिक सक्षम व्यक्ति था? राष्ट्रीय गार्ड के नेता की वास्तविक शक्ति उसके हाथ में थी, परन्तु