संविधान और संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर पर खतरा

  • 3.4k
  • 900

आज यह कहते हुए बहुत खेद है और दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस व्यक्ति ने भारत जैसे विशाल देश के लिए विशाल संविधान लिखा। आज उनकी ही मूर्तियाँ तोड़ी जा रहीं हैं। उनका अपमान किया जा रहा है। यह बहुत असहनीय है, बर्दाश्त करने के लायक नहीं कि जिस महामानव के बनाए कानून पर देश चल रहा है, लोकतंत्र हैं, आजाद हैं। आज उनकी ही मूर्ति देश के अदालतों में लगाने में संकोच है, निंदनीय है। मैं बात कर रहा हूँ भारत के विधि मंत्री संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की।