नेपोलियन बोनापार्ट - विश्वविख्यात योद्धा एवं राजनीतिज्ञ - भाग 5

  • 408
  • 129

कार्सिका में एक वर्ष तक आर्थिक परेशानी झेलने व परिवार की देखरेख करने के बाद भी नेपोलियन निराशा से उभर नहीं सका। यही कारण था कि वह वेलैंस न जाकर वापस आक्सोन लौट गया। ऐसे परिवर्तन का क्या प्रभाव पडता?    अन्तत उसे मान्यता मिली। उसके नये सैन्य अधिकारी ने जब यह देखा कि उन्नीस वर्ष का उसका यह कनिष्ठ अधिकारी बहुत जानकारी रखता है, तो उसने उसे कुछ विशेष कार्य सौंपे। यह कार्य कठिन गणन-क्रिया से जुड़ा था तथा दो सौ सैनिकों के इस अधिकारी को सुबह से शाम तक इस कार्य में बहुत अधिक व्यस्त रहना पड़ता था।