जादुई टोपीअच्छा दार्शनिक होने के लिए हमें चाहिए सिर्फ विस्मित होने की क्षमता...सोफी को पक्का विश्वास था कि गुमनाम पत्र-लेखक उसे फिर पत्र लिखेगा। उसने फैसला किया कि इन पत्रों के विषय में वह फिलहाल किसी से कुछ नहीं कहेगी। स्कूल में अध्यापकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों पर अपना ध्यान केन्द्रित करने में उसे काफी कठिनाई आई। उसे लगा जैसे वे केवल फालतू विषयों पर ही बात कर रहे थे। आखिर वह इस बारे में बात क्यों नहीं करते कि मानव होना क्या है-या कि दुनिया क्या है और कैसे अस्तित्व में आई? उसने पहली बार