"नहीं मम्मी, मुझे वहाँ जाना है!" विहान ने कहा।"बेटा, जिस ग्रह पर तुम जाना चाहते हो, वह सुरक्षित नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने अभी तक उसे पूरी तरह से समझा भी नहीं है," सारा ने समझाया।"नहीं! मुझे किसी भी कीमत पर वहाँ जाना है!" विहान ने ज़ोर देकर कहा।यह 26वीं सदी का समय था, वर्ष 2572। 18 वर्षीय विहान और उसके माता-पिता, सारा और रिचर्ड, अहमदाबाद में रहते थे। विहान B. Tech के पहले वर्ष में था। उसके दोनों माता-पिता इसरो में वैज्ञानिक थे। इस आधुनिक तकनीकी युग में हर साल वैज्ञानिक एक नया ग्रह खोजते थे जो मानव जीवन