Rent A Soul ?? - 2

लड़की ठीक उसके बगल में खड़ी थी। उसके एक हाथ की कोहनी नील के कंधे पर टिकी हुई थी, और उसका चेहरा नील के कान के बेहद करीब था। हल्की सी उसकी सांसों की गर्माहट नील के कान पर महसूस हो रही थी। जैसे ही लड़की की आवाज़ नील के कानों में पड़ी, उसकी नजर फोन से हटकर चौंकते हुए उसकी ओर चली गई।वह अचानक मुड़ा, और नील के अचानक मुड़ने से लड़की घबराकर तेजी से पीछे हटने लगी। लेकिन इस जल्दबाजी में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और धड़ाम से नीचे गिर पड़े।नील जमीन पर गिरते हुए हल्की सी