जूस में क्या था....अब आगे........श्रुति : विवेक क्या हुआ...? ...भाई से बात करने के बाद तुम्हारे चेहरे पर हवाइयां क्यूं उड़ने लगी....?हितेन : हां बोल विवेक क्या हुआ....?विवेक : क्या बताऊं कि भाई ने क्या कहा......ओह गॉड मैं कितना बेवकूफ हूं सब जानते हुए भी....(इतना कहकर विवेक वहीं सोफे पर बैठ जाता है)...विवेक की ऐसी उलझन भरी बातें दोनों को समझ नहीं आ रही थी... श्रुति और हितेन दोनों ने एक दूसरे को देखते हुए कहा..." इसे क्या हो गया अचानक....?.."हितेन : विवेक बात क्या है....?.... बोलो विवेक ऐसे सिर पर हाथ रखने से हमें कुछ समझ नहीं आएगा....विवेक :