महाशक्ति – एपिसोड 13भाग्य का खेल और अधमरी अनायायुद्ध के दो दिन बीत चुके थे। देवताओं और राक्षसों की लड़ाई थम गई थी, लेकिन युद्धभूमि की धूल अभी भी हवा में थी। हर कोई अपने घावों को सहला रहा था, लेकिन अर्जुन की बेचैनी बढ़ती जा रही थी।उस रात अर्जुन शिवजी की भविष्यवाणी के बारे में सोचते हुए अपने शिवलिंग के सामने बैठा था। मन में असंख्य विचार उमड़ रहे थे। तभी अचानक एक अजीब दृश्य उसके सामने आया—एक चिड़िया उल्टी दिशा में उड़ रही थी। अर्जुन का मन कांप उठा। "क्या यह वही संकेत है जिसकी चेतावनी महादेव ने