प्रयाग यात्रा

  • 285
  • 87

प्रयागराज गंगा-यमुना-सरस्वती अर्थात त्रिवेणी या संगम की पावन नगरी है।प्रयागराज को लोग "तीर्थों का राजा " (तीर्थराज) के नाम से जानते हैं।हिन्दू मान्यता के अनुसार, यहाॅं सृष्टि निर्माण कर्ता ब्रह्मा जी ने सृष्टि निर्माण कार्य पूर्णतः संपन्न होने के पश्चात प्रथम यज्ञ किया था।आसान शब्दों मे, ज्ञात धार्मिक तथ्यों के साक्ष्य के आधार पर धरती की उत्पत्ति और जीव विकास के बाद इस धरती पर यह प्रथम यज्ञ था जो स्वयं सृष्टि के सृजनकर्ता (ब्रह्मांड के निर्माता) भगवान ब्रह्मा जी द्वारा किया गया। इस प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना, शाब्दिक अर्थ प्र (विशेष) याग