शून्य से शून्य तक - भाग 86

86==== मार्टिन एक फ्रेंच कैथोलिक था| अँग्रेज़ी के साथ हिन्दी और अन्य कई भाषाओं में उसकी रुचि थी| पहले एक फ्रेंच लड़की से उसके संबंध रहे फिर न जाने किसी बात में दोनों में अनबन होने से विचार भेद के चलते दोनों में मनमुटाव हो गया और बाद में संबंध टूट गए| मार्टिन ने आशी को अपने बारे में सब कुछ खुलकर बता दिया था और आशी ने एक मित्र की भाँति उसकी सब बातें चुपचाप सुन ली थीं लेकिन अपना कोई मन्तव्य वह कभी भी नहीं देती थी| हाँ, मार्टिन का इकलौता साथ उसे बुरा नहीं लगता था| वह