नक़ल या अक्ल - 47

  • 2.3k
  • 1
  • 1.1k

47 हिम्मत   निर्मला का ध्यान अब भी बिरजू के चेहरे की तरफ है, जब कुछ देर की ख़ामोशी के बाद, उसने ज़वाब  नहीं दिया तो उसने फिर पूछा, “बताओ न तुम क्यों मरना चाह रहें हो?” बिरजू को महसूस हुआ कि  इतने महीनो बाद, किसी को अपना हाल-ए-दिल बताने का दिल कर रहा है इसलिए  उसने बोलना शुरू किया,     जमुना को जानती  हो?   कौन जमुना? वह  अब अपने दिमाग़  पर ज़ोर देने लगी। सेठ करोड़ीमल की बेटी, जो गॉंव के बिलकुल बाहर रहते हैं।   हाँ वही !!!! वह उसकी तरफ सवालियां नज़र से देखने लगा।