खेलना ज़रूरी है....

(1.2k)
  • 9.1k
  • 1
  • 2.1k

खेल बच्चों को ना सिर्फ शारीरिक रूप से सक्षम बनाते हैं बल्कि उनमें अनुशासन, एकजुटता एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करते हैं। अधिकांश खेल जो बाहर खेले जाते हैं में दौड़ना भागना कूदना या एक दूसरे को पकड़ना जैसी गतिविधियां होती हैं। इनसे शरीर का व्यायाम होता है। इससे शरीर सुदृढ़ होता है। खेल के अपने नियम व सिद्धांत होते हैं। खिलाड़ियों को उनका पालन करना पड़ता है। ऐसा ना करने वाला खेल से बाहर हो जाता है। अतः खेल में बने रहने के लिए खिलाड़ी अनुशासित रहता है।