Quotes by Uma Shankar in Bitesapp read free

Uma Shankar

Uma Shankar

@rang73


(मैं पहली बार कुछ लिखने का प्रयास किया हू, आज से पहले मैं Facebook स्टैटस भी कॉपी पेस्ट करता था , गलतियां को जरूर बताइयेगा)
Part-1

आज हम सभी को एक नोटबुक (कॉपी) मिला है जो बिल्कुल कोरा है इसके कवर पेज पर जानकारी दी गई है कि इस बुक में 365 पेज हैं और यह 12 चैप्टर मे विभाजित हैं|


निर्देशित किया गया है कि हम सभी लोगों को इस नोट बुक (कॉपी) में हर एक दिन नयी नयी कहानी लिखना है, और कहानी की शुरूवात एक प्रस्तावना से होती है |


आज हम सभी लोगों को अपने नोटबुक में अपना अपना प्रस्तावना लिखना है और आज की प्रस्तावना सभी लोगों का शानदार होना चाहिए क्योंकि विद्वान लोग कहते हैं कि जिसकी किताब की प्रस्तावना अगर खूबसूरत हो तो कहानी की खूबसूरत होने की सम्भावना बढ़ जाती है |

कुछ किवन्दतिया ये भी है कि अधिकांश लोग किताब की कहानी को पढ़ते जंहा से अध्याय सुरु होती है, पहले पन्ने को ये सोच कर छोड़ देते हैं कि लेखक अपने बारे में लिखा होगा बाद में देख लेंगे |

जब लोग पहले पन्ने को छोड़कर कहानियों को पढ़ना शुरू करते हैं, उस समय पढ़ने की उतावलापन चरम सीमा पर होता है | जैसे जैसे समय बीतता जाता है, दिल दिमाग कहानी पर निर्भर होने लगता है और एक समय ऐसा आता है कि पाठक यह फैसला लेने के लिए मजबूर हो जाता है कि कहानी पढ़ना चाहिए या नहीं |
यदि कहानी अच्छी नहीं होगी तो उसे पढ़ना छोड़ देगा और यदि कहानी पाठक के लिए रोचक और मजेदार होगा तो उसे उस समय तक पढ़ेगा जब तक सम्पूर्ण अध्याय खत्म न हो जाए और जब पढ़ने के लिए कुछ नहीं बचेगा तो वह घूम कर प्रथम पेज खोलेगा जिसे आप कहानी को सुरू करने से पहले लिखे थे और उसे बहुत ही शालीनता से पढ़ेगा और कुछ समय के लिए खो जाएगा कि वाह क्या कहानी था और कहानी से भी खूबसूरत प्रस्तावना |

और हाँ, ये बात जरूरी नहीं कि जिस किताब की प्रथम पेज शानदार है उसकी कहानी भी शानदार और रोचक होगी और जिस किताब की प्रथम पेज बोरिंग है तो कहानी भी बोरिंग ही होगी | प्रायः दोनों को एक दूसरे की अलग होने की सम्भावना हो सकती है |
लेकिन समस्त लेखकों का यह प्रयास होता है कि हमारी पहले पन्ने के साथ साथ कहानी भी बेहद शानदार और रोचक हो जिसे पढ़ते ही पाठक की मन में समस्त किताब पढ़ने की जिज्ञासा उत्पन्न हो |

आज हम सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए कि आज की अध्याय में कुछ खास हो जिससे लोगो को हमारी जिन्दगी की कहानी पढ़ने की उत्सुकता बनी रहे |

Read More