Quotes by malhar in Bitesapp read free

malhar

malhar

@mbd557015gmail.com043277
(1.5k)

Hello फ्रेंड......
आजकी मेरी पोएट्री का टाइटल हैं
हर बेवफ़ा शख्स की औकात लिखता हूँ
तो आपको पसंद आए उस तरह लिखने की कोशिश की हैं, अपना अमूल्य प्रतिभाव देना मत भूलना ❤️‍🩹💔


हाथ में दर्द लिए, ग़मों के पन्ने बीसा
उन पर अपनी ज़ज्बात लिखता हूँ,
जी हाँ मैं वहीं हु,जो हर बेवफ़ा शख्स की औकात लिखता हूँ।

जब वफा करने का दम नहीं,
तो क्यूँ किसीकी जिंदगी मैं जाते हो,
और तो और,
जिंदगी भर साथ निभाने की झूठी कसमें भी खाते हो,
तुम जैसे जूठे लोगों को ही,
मैं सरेआम बेनक़ाब करता हु,
जी हाँ मैं वहीं हु,जो हर बेवफ़ा शख्स की औकात लिखता हूँ

अकेले मैं इतना प्यार,
जिसकी कोई हद नहीं,
और महफ़िलों मैं जस्ट फ्रेंड है, और कुछ नहीं,
लोगों की इन्हीं सब बातों से,
मैं उनका डबल फेस माप लेता हूं,
जी हाँ मैं वहीं हु,जो हर बेवफ़ा शख्स की औकात लिखता हूँ

तुम्हें क्या लगता है,
बेवफाई करने की कोई सजा नहीं होती,
वक़्त आने पर,
इन जैसे लोगों के पास,
हसने की कोई वज़ह नहीं होती,
इस लिए हर गलत चीज़ के खिलाफ
मैं अपनी आवाज रखता हूं,
जी हाँ मैं वहीं हु,जो हर बेवफ़ा शख्स की औकात लिखता हूँ ।

हाथ में दर्द लिए, ग़मों के पन्ने बीसा
उन पर अपनी ज़ज्बात लिखता हूँ,
जी हाँ मैं वहीं हु,जो हर बेवफ़ा शख्स की औकात लिखता हूँ।

Read More