Hindi Quote in Poem by किरन झा मिश्री

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

विषय - सत्य के राही
दिनांक -30/04/2023

सत्य राह पर चलना आसान नहीं,
मिलती है कई सारी बाधाएं।
राह भटकाएंगे कई सारे लोग,
पर नहीं छोड़नी है आशाएं।।

सत्य पथ पर चलने वाला इंसान,
झूठे लोगों को खटकता है।
झूठे गलत आरोप लगाकर,
सत्य पर शिकंजा कसता है।।

सत्य अकेला हो सकता है,
पर पराजित कभी नहीं होता है।
देर सवेर ही सही, पर सत्य का,
उजाला अवश्य ही होता है।।

झूठे और मक्कारों की भीड़ में,
सत्य का राही नहीं खोता है।
धोखेबाज और झूठे लोगों से,
हर पथ पर सामना होता है।।

सत्य पथ पर चलने वाले,
लोभ लालच से दूर ही रहते।
धन दौलत को अनदेखा कर,
हर गम को खुशी से सहते।।

ऐसे सच्चे और अच्छे व्यक्ति को,
लोग जन्मों तक याद रखते।
आदर्श उनको अपना मानकर,
स्मरण हमेशा ही उनको करते।।

किरन झा मिश्री
ग्वालियर मध्य प्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111873015
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now