Hindi Quote in News by Deepak Bundela AryMoulik

News quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह इसरो सेंटर पहुंचे और वैज्ञानिकों से मुलाकात की। जब वे मुख्यालय से निकलने लगे तो इसरो प्रमुख के सिवन भावुक हो गए और रोने लगे। यह देख मोदी ने फौरन उन्हें गले लगा लिया। करीब 26 सेकंड तक मोदी उनकी पीठ थपथपाते रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा, "भले ही आज रुकावटें हाथ लगी हों, लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा, बल्कि और बढ़ा है। भले ही हमारे रास्ते में आखिरी कदम पर रुकावट आई हो, लेकिन हम मंजिल से डिगे नहीं है। अगर किसी कला-साहित्य के व्यक्ति को इसके बारे में लिखना होगा, तो वे कहेंगे कि चंद्रयान चंद्रमा को गले लगाने के लिए दौड़ पड़ा। आज चंद्रमा को आगोश में लेने की इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है।"

भावुक सिवन को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गले लगाने के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आईं। दुनियाभर से लोगों ने इस क्षण को अद्भुत बताया......
न्यूज़ डेस्क दीपक बुंदेला.

Hindi News by Deepak Bundela AryMoulik : 111250651
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now