🌷❣️🌷
झी़लें क्या हैं_?
उसकी आँखें...
उम्द़ा क्या है_?
उसका चेहरा...
ख़ुश्बू क्या है_?
उसकी साँसें...
खुशियाँ क्या हैं_?
उसका होना...
तो ग़म क्या है_?
उससे जुदाई...
सावन क्या है_?
उसका रोना...
सर्दी क्या है_?
उसकी उदासी...
गर्मी क्या है_?
उसका ग़ुस्सा...
और बहारें_?
उसका हँसना...
मीठा क्या है_?
उसकी बातें...
कड़वा क्या है_?
मेरी बातें...
क्या पढ़ना है_?
उसका लिक्खा...
क्या सुनना है_?
उसकी ग़ज़लें...
लब की ख़्वाहिश_?
उसका माथा...
ज़ख़्म की ख़्वाहिश_?
उसका छूना...
दुनिया क्या है_?
इक जंगल है...
और तुम क्या हो_?
पेड़ समझ लो...
और वो क्या है_?
इक राही है...
क्या सोचा है_?
उस से मुहब्ब़त...
क्या करते हो_?
उस से मुहब्ब़त...
मतलब पेशा_?
उस से मुहब्ब़त...
इस के अलावा_?
उस से मुहब्ब़त...
उस से मुहब्ब़त...
🌷❣️🌷